जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जिलामुख्यालय जगदलपुर के बालिका संप्रेक्षण गृह से चार नाबालिग लड़कियां भाग गई। चारों लड़कियों के भागने की सूचना तुरंत पुलिस को मिली। इसके बाद उन्हें पकड़ा गया। पूरा मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, जगदलपुर के बालिका संप्रेक्षण गृह से देर रात चार नाबालिग लड़कियां दिवार फांदकर भाग गई। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने पतासाजी शुरू की। लड़कियों के बस स्टैंड के करीब होने की खबर मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और उन्हें पकड़ लिया। फिलहाल उनके भागने की वजह का पता नहीं चला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
