उज्जैन: चुनावी साल में मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगो को दौगाते देने से नहीं चूक रहे हैं। आज उज्जैन जिले के नागदा में विकास पर्व व हितग्राही सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्षेत्र के लोगो की वर्षो पुराणी मांग को पूरी करते हुए नागदा को जिला बनाएंजाने का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने उन्हेल को तहसील बनाने की भी घोषणा की।

कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने मुक्तेश्वर महादेव परिसर में विकास पर्व व हितग्राही सम्मेलन में 261।14 करोड़ के विकास कार्यों लोकार्पण व भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री द्वारा 92।62 करोड़ के 98 निर्माण कार्यों का लोकार्पण व 168।52 करोड़ रु। के 86 कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इसी तरह खाचरौद नगर पालिका में 1।61 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण, सीसी कार्यों का भूमिपूजन भी सीएम के हाथो हुआ।
- सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम… - October 2, 2026
- गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं को मिला शिक्षा का संबल… - October 2, 2026
- गणपति विसर्जन में दिखी एसपी सुनील शर्मा की सख्ती, शांतिपूर्ण आयोजन ने जीता लोगों का भरोसा… - October 2, 2026
