सारंगढ़ : स्वामी आत्मानंद विद्यालय में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। कई कक्षाओं में संस्कृत विषय की पढ़ाई ही शुरू नहीं हो सकी है। शिक्षकों की इस कमी के बारे पालकों ने भी कई बार शिकायत की है। वहीं, विद्यालय प्रबंधन से इस कमी के बारे में जानकारी प्राप्त होने पर जिला शिक्षाधिकारी द्वारा विगत 13 जुलाई को दो व्याख्याताओं दो अतिथि शिक्षकों व एक सहायक शिक्षकों की पदस्थापना स्वामी आत्मानंद विद्यालय के लिए किया है। परन्तु एक सप्ताह के बाद भी इन शिक्षकों ने पदभार ग्रहण नहीं किया है। इससे इस विद्यालय में अध्यापन कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी सजा या लगेगा बैन? श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़कर फंसे, जानें क्या है ICC का नियम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी : घरेलू 50 पैसे, गैर घरेलू और सिंचाई पंप के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़े दाम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ के इस जिले में रिश्वत लेते जनपद पंचायत का सीईओ समेत तीन गिरफ्तार… - June 16, 2026

