नई दिल्ली. भारतीय रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. अब ट्रेन के जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को खाने-पीने को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है. स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ही जनरल कोच के सामने ‘इकोनॉमी मील’ (Economy Meals) स्टॉल लगाया जाएगा.

इन स्टॉल पर बेहद किफायती कीमत पर खाने-पीने की सुविधा मिलेगी.
बता दें कि जनरल कोच में सफर करने वालों को खाने-पीने के लिए स्टेशन पर भटकना पड़ता है. ऐसे में रेलवे ने जनरल कोच में यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी सौगात देते हुए इकोनॉमी मील की शुरुआत की है. रेलवे बोर्ड की ओर से 27 जून, 2023 को जारी पत्र में जीएस कोचों के पास प्लेटफॉर्म पर इकोनॉमी मील परोसे जाने को लेकर निर्देश दिए गए हैं. इन काउंटरों का स्थान जोनल रेलवे द्वारा तय किया जाना है.
20 रुपये में पूड़ी, सब्जी और आचार का पैकेट
रेलवे की ओर से खानपान के जो मूल्य निर्धारित किए गए हैं, उसमें 20 रुपये में पूड़ी, सब्जी और आचार का पैकेट यात्रियों को मिलेगा. इसमें 7 पूड़ी, 150 ग्राम सब्जी और अचार शामिल होगा.
रेलवे के इकोनॉमी मील में क्या-क्या मिलेगा?
मील टाइप 1 में 20 रुपये में पूड़ी, सब्जी और अचार रहेगा. मील टाइप 2 में स्नैक्स मील (350 ग्राम) लगेगी, जिसकी कीमत 50 रुपये होगी. 50 रुपये के सेनैक्स मील में राजमा-चावल, खीचड़ी, कुल्छे-छोले, छोले-भटूरे, पावभाजी या मसाला डोसा कुछ भी ले सकते हैं. इसके अलावा यात्रियों के लिए 200 मिलीमीटर पैकेज्ड के सीलबंद ग्लास उपलब्ध रहेंगे, जिनकी कीमत 3 रुपये रखी गई है.
उत्तर पश्चिम रेलवे में इन स्टेशनों पर मिल रही सुविधा
फुलेरा
अजमेर
रेवाड़ी
आबू रोड
नागौर
जयपुर
अलवर
उदयपुर
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
