झारखंड की राजधानी रांची से एक दोस्ती जैसे पवित्र रिश्ते को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 13 साल की लड़की के साथ उसके एक दोस्त ने 6 लड़के के साथ मिलकर गैंगरेप किया। इसके बाद पीड़िता बेहोशी हालत में उसकी सहेली के घर छोड़कर फरार हो गए

दोस्त ने उन दरिंदों के साथ संबंध बनाने का कहा…
दरअसल, दरिंदगी की यह घटना मांडर थाना क्षेत्र की है। जहां पीड़िता अपने गांव के एक लड़के के साथ घूमने के लिए गई हुई थी। आरोपी उसे सुनसान इलाके में ले गया, जहां पहले से 6 लड़के मौजूद थे। इसके बाद उसके दोस्त ने उन दरिंदों के साथ संबंध बनाने का कहा। लेकिन जब लड़की ने मना किया तो उसको जान से मारने की धमकी दी। फिर बारी-बारी सभी उसके साथ हैवानियत करते रहे।
पूरी रात डरी-सहमी रही, एक पल भी नहीं लगी नींद-
पीड़िता उनके सामने हाथ-पैर जोड़ती रही, भैया छोड़ दो मैं मर जाऊंगी, लेकिन हैवानों ने उसकी एक नहीं सुनी। किसी का दिल नहीं पसीजा उल्टा उसके साथ मारपीट कर दरिंदगी करते रहे। फिर उसे सहेली के घर छोड़कर भाग गए। पीड़िता पूरी रात डरी सहमी रही, एक पल के लिए भी उसकी नींद नहीं लगी।
बेटी ने परिजनों को सुनाई हैवानों की क्रूरता की कहानी-
पीड़िता ने अगले दिन शुक्रवार को घर आकर सारी कहानी अपने परिजनों को बताई, इसके बाद घरवालों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने लड़की का मेडिकल जांच के बाद उसे अस्पतल में भर्ती कराया। साथ ही छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपी अभी भी फरार है, जिनकी धरपकड़ जारी है।
- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

