सारंगढ़। अपनी लंबित मांगों के समर्थन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला राजस्व पटवारी संघ ने प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर शासन का ध्यान आकर्षित किया। बड़ी संख्या में जुटे पटवारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
पटवारी संघ ने ज्ञापन के माध्यम से चार प्रमुख मांगें रखते हुए कहा कि राजस्व सीधी भर्ती नियमों में संशोधन कर 50 प्रतिशत पद वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति तथा शेष 50 प्रतिशत विभागीय परीक्षा के माध्यम से भरे जाएं। इसके साथ ही राजस्व निरीक्षक के पद पर सीधी भर्ती पूरी तरह समाप्त करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
संघ ने वेतन निर्धारण में व्याप्त विसंगतियों की निष्पक्ष जांच कर उनका शीघ्र निराकरण करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पटवारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है।
पटवारी संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। धरना-प्रदर्शन के बाद संघ के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई।

- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
