रायगढ़, दिनांक 30/08/2021 की रात्रि गस्त पर रवाना हुए चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उपनिरीक्षक जेम्स कुजूर को मुखबिर से सूचना मिली कि चरखापारा काजू बाड़ी के पास मवेशी तस्कर एक ट्रक में क्रूरतापूर्वक कृषक मवेशियों को लोड़कर झारखंड बूचड़खाना ले जाने वाले हैं । सूचना पर तत्काल गवाहों व अतिरिक्त स्टाफ को साथ लेकर चौकी प्रभारी बाकारूमा फॉरेस्ट बेरियर के पास पहुंचे, जहां कुछ देर इंतजार करने पर ट्रक क्रमांक JH01 BH-5545 को रोके । ट्रक के डाला में क्षमता से अधिक 38 नग छोटे बड़े कृषक मवेशियों को क्रूरतापूर्वक ढूंस-ढूंस कर रखा गया था । ट्रक में दो व्यक्ति बैठे मिले चालक अपना नाम कुददुस अंसारी तथा परिचालक अपना नाम सज्जाद अंसारी लोहरदगा झारखंड का रहने वाला बताए । आरोपी कुददुस अंसारी एवं सज्जाद अंसारी से कड़ी पूछताछ पर दोनों चरखापारा रैरूमाखुर्द के गुड्डा उर्फ महेंद्र साहू एवं इंद्रो यादव से मवेशी खरीद कर ट्रक में मवेशियों को झारखंड बूचड़खाना ले जाना बताएं । जिस पर परिवहनकर्ता के साथ गुड्डा उर्फ महेंद्र साहू एवं इंद्रो यादव चरखापारा रैरूमाखुर्द के विरूद्ध धारा 4,6,10 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं धारा 11-घ पशुक्रूरता निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज किया है । मौके पर गिरफ्तार आरोपी 1-कुददुस अंसारी पिता सफरूद्दीन अंसारी 38 साल निवासी इस्लामनगर लोहरदगा थाना लोहरदगा जिला लोहरदगा झारखंड 2- सज्जाद अंसारी पिता रिजवान अंसारी उम्र 29 वर्ष अलीनगर लोहरदगा थाना लोहरदगा जिला लोहरदगा झारखंड को कल रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी एवं गुड्डा उर्फ महेंद्र साहू एवं इंद्रो यादव फरार हैं जिनकी पतासाजी की जा रही है ।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
