चुनावी साल में कर्मचारियों का प्रदर्शन का तो इतिहास रहा है। लेकिन पीडीएस जैसे सिस्टम भी अगर ठप हो जाए तो फिर सरकार को सोचना पड़ेगा। रायपुर के डूंडा धरना स्थल पर स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन और छत्तीसगढ स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन के तमाम संविदा कर्मचारी निश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इसके चलते प्रदेश में चलने वाला पूरा का पूरा पीडीएस सिस्टम ही ठप होने के कगार पर आ गया है।

स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन और छत्तीसगढ स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन के संविदा कर्मचारियों के हड़ताल से ना तो अब स्टेर वेयर हाउस से राशन दुकान निकल सकेगा और ना ही सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन के जरिए पीडीएस दुकानों तक पहुंच पाएगा। यानी, गरीब परिवार से लेकर एपीएल परिवारों तक बंटने वाला राशन नहीं मिल सकेगा।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:हेपेटाइटिस से बचाव का मंत्र: समय पर जांच और टीकाकरण… - July 31, 2026
- 31 जुलाई तक करें आवेदन, कृषक रत्न बनने का सुनहरा मौका… - July 31, 2026
- सारंगढ़:14 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, खुशी से खिले चेहरे… - July 31, 2026




