सारंगढ़। कोरबा मे पदस्थ सहायक जिला खनिज अधिकारी हीरादास भाराद्धाज को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का खनिज अधिकारी बनाया गया है। छ.ग.शासन खनिज साधन विभाग के द्वारा आज जारी स्थानान्तरण आदेश की सूची मे कुल 17 अधिकारियों का स्थानान्तरण किया गया है। इस सूची के अनुसार कोरबा मे सहायक खनिज अधिकारी के पद पर कार्यरत हीरादास भाराद्धाज को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले मे पदस्थ किया गया हे। इस आदेश के जारी होने के बाद खनिज विभाग रायगढ़ में उपसंचालक खनिज के साथ अटेच सारंगढ़ बिलाईगढ़ का प्रभार भी खत्म होने की उम्मीद जानकार कर रहे है। नये अधिकारी की पदस्थाना होने के बाद आने वाले एक माह के भीतर खनिज विभाग का पूर्ण कार्यालय सारंगढ़ कलेक्टरेट मे ही शुरू होने की संभावना जताया जा रहा हे। अभी सारंगढ़ क खनिज क्षेत्र टिमरलगा, गुड़ेली, खर्री बड़े, बरमकेला अंचल क साल्हेओना, कटंगपाली, नोघटा आदि स्थान के खनिज संबंधी कार्य के लिये रायगढ़ की दौड़ लगानी पड़ रही थी। अब सारंगढ़ मे खनिज विभाग का कार्यालय शुरू होने से रायगढ़ की दौड़ समाप्त हो जायेगी तथा खनिज विभाग के समस्त कार्य सारंगढ़ मे संपन्न होने लगेगें।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
