सारंगढ़। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिल के बिलाईगढ़ थानार्न्तगत आने वाला गोविंदवन में सार्वजनिक शोचालय के लिये कराया गया बोर खनन में लगाया गया सबमर्शिबल पंप में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। लगभग 22 हजार रूपय कीमती सबमर्शिबल पंप की चोरी पर बिलाईगढ़ पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिलाईगढ़ थानार्नृतगत आन वाला ग्राम पंचायत गोविंदवन में संतोष साहू सरपंच है। उन्होने पुलिस को बताया कि वह ग्राम गोवबिंदवन में रहता है, वर्तमान में ग्राम पंचायत गोविंदबन क सरपंच क पद पर कार्यरत है । ग्राम पंचायत गोविंदवन के बडे तालाब के नीचे में सार्वजनिक शोचालय के लिये बोर खन्न किया गया था । जिसमें टोलक्स कपनी का सबमसिबल पंप लगाया गया था । जिसमें केवल तार रोक तार लगाया गया था जिसको दिनांक 09.07.2023 को रात्री में कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया था । कीमत लगभग 22290/रू. है। बिलाईगढ़ पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि 379 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

- चाँटीपाली स्कूल में शिक्षकों की गैर-हाजिरी पर ग्रामीणों मे आक्रोश..BRC ने दिया मीडिया को कथित ‘राजनीतिक पहुंच’ की धौंस..फर्जी उपस्थिति और ‘अतिरिक्त शिक्षिका’ के भरोसे शाला- ग्रामीण - September 18, 2026
- प्राचार्य विभावरी ठाकुर की अनूठी पहल, ‘सेवा संकल्प’ को दी नई दिशा, बच्चों में जगाई राष्ट्र निर्माण की भावना… - September 18, 2026
- छोटे-छोटे कदमों से बड़ी सफलताएं मिलती हैं— संजय भूषण पाण्डेय…सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी में बच्चों के सपनों को मिला संबल… - September 18, 2026
