जशपुर।खबर आ रही है कि आत्महत्या करने पर आमादा युवक ने अंततः पेंड पर फांसी के फंदे पर झूल ही गया और उसकी मौत हो गयी।खास बात यह कि युवक ने आम लोगो और पुलिस की मौजूदगी में ही फांसी लगा ली। युवक बघिमा गाँव का रहने वाला बताया जा रहा है और वह एक घण्टा पहले गम्हरिया चौक के एक विशालकाय पेंड पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था ।आस पास के लोगो ने पुलिस को सूचना दी और पूलिस भी मौके पर पहुँच गयी थी ।उसे काफी देर तक लोग समझाते बुझाते रहे और जब कुछ लोग उसे पेंड से उतरने पेंड के ऊपर चढ़ने लगे तो उसने आनन फानन में अंततः फांसी लगा लिया।

पूलिस घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की जाँच कर रही है।
एसडीओपी राजेन्द्र परिहार ने बताया कि अभी तक एक्चुअल कारण पता नही चल पाया है लेकिन घरवालों का कहना है कि 2 दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी ।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
