रायगढ़: एस्मा लगा तो संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया सामूहिक इस्तीफ़ा… प्रदेश के 45 हजार संविदा कर्मचारी 3 जुलाई से एक सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर…

IMG_20230713_104617.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

रायगढ़: राज्य शासन और संविदा कर्मचारियों के बीच ठन गई है। प्रदेश के 45 हजार संविदा कर्मचारी 3 जुलाई से एक सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। इसमें स्वास्थ्य विभाग के भी संविदा कर्मचारी है। राज्य शासन ने स्वास्थ्य विभाग में हड़ताल की वजह काम प्रभावित होने के कारण प्रदेश के सभी कलेक्टर को एस्मा जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके विरोध में जिले के सर्व संविदा कर्मचारी सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपते हुए इस्तीफा दे दिया है।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)

रायपुर में बुधवार को जल सत्याग्रह आंदोलन कर एस्मा जारी का विरोध जताया। दिनभर चले आंदोलन में राज्य सरकार की झूठे वादों पर जमकर विरोध किया। राज्य शासन ने स्वास्थ्य कर्मचारियों पर एस्मा लगा दिया है। एस्मा लागू होने के चलते हड़ताल पर गए कर्मचारियों
पर अब सेवा मुक्त किए जाने जैसी सख्त कार्रवाई की जा सकती है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सीएमएचओ डॉ. मधुलिका सिंह ठाकुर को कार्य पर उपस्थित नहीं होने वालों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसके बाद सीएमएचओ डा.ठाकुर ने सभी हड़ताली कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में उल्लेख है कि राज्य शासन द्वारा डाक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी तथा एम्बुलेंस सेवाओं में कार्यरत अधिकारी/ कर्मचारी द्वारा कार्य करने से इनकार किए जाने का प्रतिषेध श्किया गया है। 500 से अधिक संविदा कर्मचारी हैं कार्यरत पूरे जिले में स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों की संख्या अधिक है। रायगढ़ जिले में 60 फीसदी कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग के हैं। मंगलवार की शाम राज्य शासन ने जरूरी सेवाएं में रखते हुए एस्मा जारी कर दिया है। जिले के 550 कर्मचारी सहित अन्य सभी विभाग के कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा जिला कलेक्टर के नाम सौंपा है। सर्व संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि संविदा कर्मचारी एक साथ हड़ताल शुरू किया था। अब एस्मा जारी कर स्वास्थ्य विभाग का काम पर लौटने कहा जा रहा है। राज्य शासन के द्वारा संविदा कर्मचारियों की हड़ताल को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। जिसका सर्व संविदा संघ विरोध करता है। जिसके विरोध में सर्व संविदा कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देकर एकजुटता दिखाई है।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts