रायगढ़। एसएसपी श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर पूंजीपथरा पुलिस अवैध शराब पर कार्यवाही जारी रखे हुये है । कल दिनांक 11/07/2023 को पूंजीपथरा थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ग्राम तुमीडीह के हेम कुमार मांझी तथा ग्राम भूईकुरी के बालक राम राठिया और तिलक राम मांझी के घर दबिश देकर शराब रेड कार्यवाही किया गया । पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपियों द्वारा अवैध रूप से घर पर महुआ शराब की बिक्री की जाती है । पुलिस को रेड कार्यवाही में आरोपियों से मिले 10-10 लीटर महुआ शराब की जब्ती गवाहों के समक्ष की गई है ।

तीनों आरोपी (1) हेम कुमार मांझी पिता विजय राम मांझी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम तुमीडीह (2) बालकराम राठिया पिता भोगसिंह राठिया उम्र 50 वर्ष सा. भुईकुरी थाना पूंजीपथरा (3) तिलक राम मांझी पिता गुहाराम मांझी उम्र 58 साल साकिन भुईकुर्री थाना पूंजीपथरा पर थाना पूंजीपथरा में पृथक-पृथक धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । टीआई पूंजीपथरा हर्षवर्धन सिंह बैस के साथ शराब रेड कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक विजय एक्का, जयराम सिदार, प्रधान आरक्षक लाजरूस मिंज, आरक्षक डोमन सिदार, उमाशंकर भगत, चंद्रशेखर चंद्राकर, कमलेश निराला, आदिकांत प्रधान और भगवती प्रसाद रत्नाकर शामिल थे ।
- सारंगढ़:बारिश बनी आफत, उफनते लात नाला में पूरी रात पेड़ के सहारे फंसे रहे बुजुर्ग, सुबह रेस्क्यू टीम ने बचाई जान… - July 27, 2026
- सारंगढ़:उफनते लातनाला ने निगली कार, कलेक्टर-एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा… - July 27, 2026
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई… - July 27, 2026




