शिमला। भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में बुरी तरह जन-जीवन प्रभावित हुआ है। जगह-जगह भूस्खलन और बाढ़ की खबरें आ रही हैं। जिसके कारण लोगों की परेशानियों को देखते हुए सरकार ने आगामी 2 दिन 10 व 11 जुलाई को प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने का ऐलान किया है।

आपको बता दें कि राज्य में पिछले दो दिनों से कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के 7 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 10 और 11 जुलाई को शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का निर्देश दिया है।
इन जिलों में जारी किया अलर्ट
प्रदेश में बारिश के चलते कई इलाकों में भूस्खलन भी हुआ है, मौसम विभाग ने 7 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है, इस 7 जिलों में हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा, चंबा, मंडी और कल्लू है। वहीं राजधानी शिमला, सिरमौर और सोलन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि लाहौल-स्पीती के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ मौसम विभाग के अधिकारियों ने चंबा, शिमला, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, सोलन और ऊना में जलाशयों में पानी बढ़ जाने की संभावना जताई जा रही है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
