कोरबा जिले के कुसमुंडा पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नौकरी लगाने के नाम पर कई लोगों को 3 लाख 67 हजार की चपत लगाई। बताया गया कि आरोपी दीपक दास महंत ने लोगों को सोसाइटी में नौकरी लगाने के नाम पर झांसा दिया गया और नेट से फार्म डाउनलोड कर लोगों के नाम दर्ज किए गए।
दीपक दास ने सहकारी सेवा समिति का सील चोरी-छिपे निकालकर कई फार्म में लगाएं और काल्पनिक हस्ताक्षर करते हुए 5 से 8 लोगों से 3 लाख 67 हज़ार रुपए की धोखाधड़ी की। 1 वर्ष से उसकी तलाश की जा रही थी पुलिस ने सूचना पर जांजगीर-चांपा जिले के सिवनी गांव में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एक अन्य घटनाक्रम में 11 लाख रुपए की धोखाधड़ी:

एक अन्य घटनाक्रम में दीपक ने परिचित के दोस्त से मिलकर उसके पिता को लोन दिलाने का झांसा दिया और उसका पासबुक, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड एवं लिंक मोबाइल के साथ साथ इसका पासवर्ड भी बड़े शातिर तरीके से हासिल कर लिया। इस मामले में 11 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। पुलिस के द्वारा मामले में कार्रवाई की जा रही है।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
