इस साल सावन 59 दिन अर्थात 2 माह का का होगा। दरअसल इस वर्ष 1 माह हिंदू धर्म के अधिक मास के रूप
में मनाया जाएगा। मंगलवार से 31 अगस्त तक भगवान शंकर का सावन महीना शुरू होगा। कुल आठ सोमवार पर विशेष प्रार्थना की जाएगी। भक्तों को भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना का विशेष अवसर प्राप्त होगा। सावन का महीना भोलनाथ की भक्ति के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। 2023 में हिंदू कैलेंडर का 13वां महीना मिलेगा। इसमें अधिमास शामिल होगा।

इस वर्ष पड़ने वाले अधिमास के कारण सावन दो महीने का होगा, जो 59 दिन तक रहेगा। यह संयोग 19 साल बाद बन रहा है। हर तीन साल पर एक अतिरिक्त मास होता है। इसे अधिकमास या मलमास कहते हैं। इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। 18 जुलाई से लेकर 16 अगस्त तक सावन अधिकमास रहेगा। पंडित बंशीधर मिश्रा ने बताया कि सावन के सोमवार का व्रत करता है। उसके वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है। साथ ही जीवन में सुख, समृद्धि की कमी भी नहीं रहती है। सावन के महीने में भगवान शिव पर धतूरा, बेलपत्र, चावल, चंदन, शहद आदि जरूर चढ़ाना चाहिए। सावन के महीने में की गई पूजा से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं।
आज गुरु पूर्णिमा पर अंचल में होंगे कई आयोजन सोमवार को पूरे अंचल में गुरु पूर्णिमा आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाई जाएगी। इस दिन भक्त अपने गुरु के प्रति आस्था दिखाने के लिए मनाया जाता है। नगर के विभिन्न मंदिरो सहित दर्जनभर स्थानों में आयोजन होने वाले है। इसके अलावा लोग इस दिन घरों में भी पूजा पाठ करते हैं। पंडितों के अनुसार इस दिन सत्यनारायण की कथा सुनने का भी अलग महत्व होता है। आज कोकिला व्रत, 3 जुलाई गुरु पूर्णिमा, 4 जुलाई सावन, 6 जुलाई गजानन संकोष्टी 9 जुलाई कलाष्टमी, 13 जुलाई कामिका एकादशी 14 जुलाई शुक प्रदोष व्रत 16 जुलाई कर्क संक्राति, 17 जुलाई हरियाली अमावस्या 21 जुलाई विनायक चतुर्थी, 29 जुलाई पमिनी एकादशी और 30 जुलाई को रवि प्रदोष व्रत है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान खगेश्वर नाथ की सावन माह में कांवर यात्रा निकाली जाती है। ताला मंदिर से खगेश्वर नाथ भक्तों की टोली पहुंचकर जल अभिषेक कर पूजा अर्चना की जाती है।
- योगमय हुआ सारंगढ़: हजारों लोगों ने किया सामूहिक योग, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश… - June 21, 2026
- सारंगढ़:मोदी सरकार के 12 साल पर महिला मोर्चा का रचनात्मक आयोजन, प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह… - June 21, 2026
- सारंगढ़:फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर मासूम, स्कूलों के बंद ईडीएफ प्लांट बने चिंता का कारण… - June 21, 2026


