दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे को लेकर CM भूपेश बघेल ने दुख जताया है. साथ ही मुआवजे का ऐलान किया है.
दरअसल, मोतीपुर गांव में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. सीएम भूपेश ने दुख जताया है. साथ ही मृतकों के परिजनों को चार चार लाख रुपये देने की घोषणा की है.


दुर्घटना में पिता राजेन्द्र बारले और 8 वर्षीय पुत्र प्रभात बारले की मौत हुई है. आक्रोशित ग्रामीणों ने पाटन से रायपुर सड़क मार्ग पर चक्काजाम किया था. गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. 6 घंटे जाम के बाद स्थिति सामान्य हुई।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम… - October 2, 2026
- गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं को मिला शिक्षा का संबल… - October 2, 2026
- गणपति विसर्जन में दिखी एसपी सुनील शर्मा की सख्ती, शांतिपूर्ण आयोजन ने जीता लोगों का भरोसा… - October 2, 2026
