इम्फाल: हिंसाग्रस्त राज्य मणिपुर में 8 जुलाई तक स्कूल बंद रहेंगे। जारी हिंसा के बीच सरकार ने 8 जुलाई तक स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। मणिपुर में जारी हिंसा के बीच, सरकार ने 8 जुलाई तक स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। शिक्षा विभाग के एक आधिकारिक परिपत्र में, सरकार ने 8 जुलाई तक या अगले आदेश तक स्कूलों को निलंबित करने का आदेश दिया है।

राहुल गांधी ने की शांति की अपील
बता दे, करीब दो महीने की हिंसा की आग में मणिपुर झुलस रहा है। इधर हिंसा के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर में पीड़ित लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर के मोइरांग में एक राहत शिविर में रह रहे प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों का हाल जाना। राहुल गांधी ने लोगों से शांति की अपील की है। राहुल गांधी ने कहा मैं मणिपुर के अपने सभी भाइयों-बहनों को सुनने आया हूं, शांति हमारी एकमात्र प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होने कहा, मैं मणिपुर के अपने सभी भाइयों-बहनों को सुनने आया हूं। सभी समुदायों के लोग बहुत स्वागत और प्रेम कर रहे हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार मुझे रोक रही है। मणिपुर को उपचार की जरूरत है। शांति हमारी एकमात्र प्राथमिकता होनी चाहिए।
क्या है पूरा मामला
मणिपुर में मेइती और कुकी समुदाय के बीच मई की शुरुआत में भड़की जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं।
- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

