गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बकरी चराने जंगल में गई महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। गाज गिरने से 3 लोग झुलस भी गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 12 बकरियों की भी मौत हुई है।

मामला मरवाही ब्लॉक के अंडी ग्राम का है, जहां सोमवार को गांव की महिला अघनिया बाई मेश्राम (45 वर्ष) बकरियों को चराने के लिए जंगल में गई हुई थी, तभी अचानक गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए महिला बकरियों को लेकर पेड़ के नीचे रुक गई। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और महिला समेत सभी बकरियां इसकी चपेट में आ गईं। इससे महिला और 12 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं पेड़ के नीचे खड़े गांव अंडी के रहने वाले श्याम लाल, हेमंत नायक और प्रीति नायक भी झुलस गई, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने 2 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें जिले में भारी वर्षा और बिजली गिरने की संभावना जाहिर की गई है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
