छत्तीसगढ़ मे ब्राम्हणों के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा बताया आदेश कॉपी…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में ब्राम्हणों पर मंदिरों में कब्जा करने, हिंदू राष्ट्र बनाने, अंधविश्वास फैलाने के मामले में दोशद्रोह का मुकदमा कर कार्रवाई करने की एक आदेश कॉपी जमकर वायरल हो रही है. जिसे राज्य सरकार के जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर फर्जी बताया है. साथ ही इस फर्जी आदेश कॉपी को शेयर ना करने की सलाह भी दी है.

जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर कहा, प्रदेश का सौहार्दपूर्ण माहौल खराब करने के उद्देश्य से कुछ असामाजिक तत्वों ने यह पत्र सोशल मीडिया के माध्यम से फिर वायरल किया जा रहा है.
प्रदेश का सौहार्दपूर्ण माहौल खराब करने के उद्देश्य से कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा यह पत्र सोशल मीडिया के माध्यम से पुनः वायरल किया जा रहा है।
राज्य शासन के फेक न्यूज कंट्रोल एवं विशेष मॉनिटरिंग सेल द्वारा पूर्व में ही इस पत्र को भ्रामक एवं तथ्यहीन जारी किया जा चुका है।#FakeNews pic.twitter.com/uV8OoG6IjM
— Jansampark CG (@DPRChhattisgarh) June 24, 2023
राज्य शासन के फेक न्यूज कंट्रोल और विशेष मॉनिटरिंग सेल ने इस पत्र को भ्रामक और तथ्यहीन जारी किया जा है.
- भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं का फूटा आक्रोश, मंत्री के सामने उठे सवाल… - October 18, 2026
- अमलीपाली केडार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया मरीजों का उपचार… - October 18, 2026
- माँ दुर्गा के दरबार में पहुंचे राम नारायण देवांगन, नगर की खुशहाली की कामना… - October 18, 2026
