नाजायज रिश्ते बेहद खतरनाक होते हैं, इनकी गिरफ्त में आने वाले पर कई खतरे मंडराते रहते हैं। मुंगेली के गोवर्धन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, उसके नाजायज ताल्लुकात की खबर जैसे ही उसकी प्रेमिका के बेटे को लगी उसने पहले तो परिजन के साथ मिलकर प्लान बनाया और फिर कर दिया मां के आशिक का काम तमाम।

मिली जानकारी के अनुसार मामला छत्तीसगढ़ के मुंगेली के जरहागांव का है, जहां एक युवक को उसकी प्रेमिका के घरवालों ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। मुंगेली के जरहगांव थाना क्षेत्र में रहने वाला गोवर्धन पाली राजमिस्त्री का काम करता था। पबुधवार की रात युवक दोस्तों के साथ अपने मकान में सो रहा था, तभी अजय केवर, विजय केवट, दिनेश केवट अपने कुछ साथियों के साथ घर में घुसे और युवक के साथ बदसलूकी औऱ गाली गलौच करने लगे। इसके बाद उन्होंने गोवर्धन पर लाठी और रॉड से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से नौ- दो-ग्यारह हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ की मामले की तफ्तीश शुरू की। शक के आधार पर पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी अजय केवट को रिहासत में पूछताछ की। इस दौरान उसने बताया कि उसने मां को गोवर्धन के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद से ही वो उसकी हत्या की फिराक में था, जिसके बाद उसने रिश्तेदारों के साथ प्लानिंग कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर फरार चल रहे हत्या के आरोपियों की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। शक और इंतकाम का कीड़ा इंसान को जहनी तौर पर दिवालिया बना देता है। अगर अजय इंतकाम लेने के बजाय ठंडे दिमाग से काम लेता तो जहां एक ओर गोवर्धन जिंदा होता तो वहीं अजय भी आज सलाखों से बाहर खुली हवा में सांस ले रहा होता।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
