सारंगढ़: मानसून की देरी के कारण सारंगढ़ सहित छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से लोगों को अब जाकर राहत मिली है। बारिश से मौसम का तापमान गिरा, जिसकी वजह से लोगों ने अब राहत की सांस ली है। आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं ठंडी हवा भी चल रही है। तापमान में गिरावट की वजह से मौसम सुहावना भी हो गया है। इससे प्रदेश के लोग भीषण गर्मी से राहत की सांस ली है। दक्षिण-पश्चिमी मानसूनी हवा तेज हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश में मानसून की आहट दस्तक देने वाली है।

बदला मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। वहीं अब अधिकतम तापमान में गिरावट भी होगी। अधिकतम तापमान अगले 3 दिनों में 4°C की गिरावट होने की संभावना है। इसके साथ प्रदेश के कई जिलों में अंधड़ चलने के साथ ही बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने और आंधी चलने की अति संभावना है। बीते रात को प्रदेश में एक-दो स्थानों में मूसलाधार तो कहीं हल्की बारिश हुई है। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों में ग्रीष्म लहर चली। प्रदेश में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री तिल्दा और न्यूनतम तापमान 24.0°C जगदलपुर में दर्ज किया गया। इसके साथ ही प्रदेश में शाम और रात को जमकर बारिश हुई। कई जगहों में बौछारें भी पड़ीं।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
