सारंगढ़। सारंगढ़ नगर पालिका में 2010 से लागू हो चुका गोमाश्ता एक्ट मे आज तक साप्ताहिक बंद नही होने के मामले मे कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा नगर पालिका सारंगढ के सीएमओ को जारी निर्देश के बाद इस कानून के प्रभावी करने का प्रयास तेज हो गया है, इस कड़ी में 20 जून मंगलवार को नगर पालिका सारंगढ़ के सभाकक्ष मे शहर के व्यापारियो की बैठठ का आयोजन रखा गया है जिसमे साप्ताहिक बंद के लिये तिथि को तय किया जायेगा। वही सूत्र दावा कर रहे है कि कई व्यापारी गुरूवार को साप्ताहिक बंद रखना चाह रहे है तो कई व्यापारी रविवार के पक्ष मे है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला बनने के बाद भी सारंगढ नगरीय क्षेत्र मे गोमाश्ता एक्ट के तहत साप्ताहिक बंद नही होने के मामले को लेकर मीडिया के द्वारा विस्तारपूर्वक खबर का प्रकाशन विगत दिनो किया गया था। साप्ताहिक बंद नही होने के कारण से श्रम कानूनो की सारंगढ़ में धज्जिया उड़ने तथा श्रमिको को अवकाश प्राप्त नही होने का उल्लेख भी समाचार में प्राथमिकता से किया गया था। इस समाचार के बाद छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स ने भी साप्ताहिक बंद के पक्ष में आवेदन कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ को सौपा था तथा मांग किया था कि सारंगढ नगर पालिका क्षेत्र मे गोमाश्ता एक्ट लागू होने के बाद भी साप्ताहिक बंद नही किया जा रहा है। इस मसले को लेकर कलेक्टर के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ ने नगर पालिका सारंगढ के सीएमओ को इस कानून के तहत साप्ताहिक बंद का दिन तय कर शीघ्र ही इस कानून के परिपालन संबंधी पत्र नगर पालिका सारंगढ़ को प्रेषित किया था जिस पर नगर पालिका सारंगढ़ के द्वारा विगत दिनो व्यापारियों को पत्र प्रेषित कर जानकारी दिया है कि 20 जून 2023 मंगलवार को सारंगढ़ नगरीय क्षेत्र मे साप्ताहिक बंद को लेकर दिन का चयन कर जिला प्रशासन को प्रेषित किया जायेगा। बताया जा रहा है 20 जून को सारंगढ़ नगर पालिका के सभाकक्ष मे व्यापारियो का बैठक आयोजित किया जायेगा। वही व्यापारियो के बीच साप्ताहिक बंद को लेकर उथापोह की स्थिति है। कई व्यापारी इस बंद के पक्ष मे ही नही दिख रहे है। किन्तु गोमाश्ता एक्ट के तहत साप्ताहिक बंद अनिवार्य होने के कारण से बंद के अलावा ओर कोई विकल्प नही होने से व्यापारियो को अपने प्रतिष्ठान बंद करना जरूरी होगा। इस कारण से गुरूवार या रविवार मे से कोई एक दिन तय होने की जानकारी छनकर सामने आ रही है।

बहरहाल अब देखना यह है कि कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के निर्देशानुसार नगर पालिका सारंगढ़ इस दिशा मे 20 जून को सप्ताह मे एक दिन का बंद का तिथि तय करके कब से साप्ताहिक बंदी का शुरू करता है।
- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
