अग्रवाल नर्सिंग होम बसना का स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बढते कदम.. सर्व सुविधा युक्त 5 बेड वाला डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ…
बसना नगर अब स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में धीरे-धीरे मशहूर होते जा रहा है। बसना एक तरफ शान्ति एवं समरसता के साथ धार्मिक क्रिया कलापो के नाम से पहले ही नामचीन है। गत तीन दशकों से क्षेत्र की सेवा देते आ रहे अग्रवाल नर्सिंग होम में ,ट्रामा सेंटर के साथ एक नया अध्याय जुड़ा है.. 5 बेड वाला सर्वसुविधायुक्त डायलिसिस मशीन का.. जिसका शुभारंभ आज डॉक्टर रवि धर ,डाक्टर कोठारी एवम डॉक्टर एन.के. अग्रवाल के करकमलों से किया गया।
उद्घाटन समारोह के पश्चात् पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉक्टर रवि धर ने कहा कि, बसना क्षेत्र के लिए अग्रवाल नर्सिंग होम गौरव का विषय है। क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सुविधायें, सुपर मल्टीस्पेशलिटी अग्रवाल नर्सिंग होम से मिल रहा है। सभी रोगों का ईलाज यहां पर हो रहा है ,यह एक अच्छी बात है। यह अस्पताल नहीं होता तो क्षेत्र की जनता को रायपुर एवं अन्य दूरस्थ शहरों में ईलाज के लिए जाना पड़ता और मरीजों को आर्थिक रूप से भार पड़ता। बसना क्षेत्र के सामान्य और गरीब तबके लोगों के लिए यह अस्पताल,,अब वरदान साबित हो रहा है। सबसे खास बातें यह है कि, डॉ एन. के .अग्रवाल जी की धर्मपत्नी,डाक्टर रीता अग्रवाल,दोनों बेटे डाक्टर अमित अग्रवाल व डाक्टर अभिषेक अग्रवाल व डॉक्टर एन. के .अग्रवाल की बहुएँ डॉक्टर भारती अग्रवाल व डॉक्टर खुशबू अग्रवाल सभी विशेषज्ञ डॉक्टर हैं । अग्रवाल नर्सिंग होम के माध्यम से बसना क्षेत्र की जनता को जो स्वास्थ्य सुविधायें मिल रही है ,,उसके लिए डॉ साहब धन्यवाद के पात्र हैं। गंभीर बीमारियों के ईलाज के लिए बरगढ़, बुरला, वाल्टेयर (विशाखापत्तनम) अथवा रायपुर जाना पड़ता था..लेकिन अग्रवाल नर्सिंग होम जब से खुला है..क्षेत्र की जनता को राहत मिल रही है । क्योंकि उक्त बडे महानगरों के प्रख्यात विशेषज्ञ, सर्जन अब अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे प्रत्येक सप्ताह सेवायें देने समय समय पर निरन्तर आ रहे है । एक के बजाय पाँच सर्व सुविधा युक्त डायलिसिस मशीन लग जाने से डायलिसिस कराने वालों का कम खर्च में ईलाज होगा और साथ ही समय की बचत होगी।
बता दें कि अग्रवाल नर्सिंग होम बसना क्षेत्र के लिए बहुत ही चर्चित नाम है। नर्सिंग होम के संचालक डॉ. एन. के. अग्रवाल विगत तीन चार दशकों से क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करते आ रहे हैं। सभी प्रकार के रोगों का ईलाज इस अस्पताल के माध्यम से हो रहा है। अस्पताल के संचालक डॉ. एन .के. अग्रवाल ने बताया कि, हमारी कोशिश है कि, क्षेत्र की जनता को एक अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो। बसना क्षेत्र की जनता को पहले रायपुर और अन्य दूरस्थ शहरों में ईलाज के लिए जाना पड़ता था। ईलाज हेतु नंबर लगाने के लिए समय लगता था। यहां इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है।कम खर्च में एक अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना हमारी जबावदारी है । स्मार्ट कार्ड से नि:शुल्क ईलाज की भी सुविधा है। इस क्षेत्र में कई ऐसे मरीज हैं जिन्हें प्रतिदिन डायलिसिस की जरूरत पड़ती है। हमारे यहां डायलिसिस मशीन लग जाने से इधर उधर जाने की आवश्यकता नहीं है।
क्षेत्र के गरीब व जरूरत मंद मरीजों के लिए प्रतिदिन सुबह 8 से 10 बजे तक पूर्णतः नि:शुल्क परामर्श एवं ओ पी डी लगातार मुहैया करा रहे हैं ।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सेवक दास दीवान, सीडी बघेल, रिशीकेशन दास, मनहरण सोनवानी, सुखदेव वैष्णव,अभय धृतलहरे, प्रकाश पटेल,संजय तायल, मुजम्मिल कादरी, गौरीशंकर मानिकपुरी,ताराचंद पटेल,ललित मुखर्जी,भूषण साहू,अग्रवाल नर्सिंग होम के सभी डॉक्टर्स, स्टाफ के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
- बचे हुए चावल से बना लें प्रोबायोटिक्स से भरपूर कांजी राइस, गर्मियों के लिए है परफेक्ट रेसिपी, नोट करें विधि… - March 6, 2026
- विष्णुप्रिया तुलसी के सूखने पर इसे कहीं भी फेंक देते हैं? नुकसान से बचना है तो जान लें नियम और विसर्जन की विधि… - March 6, 2026
- धुरंधर: द रिवेंज का ट्रेलर आज होगा रिलीज, जानें फिल्म की खास बातें… - March 6, 2026
