सारंगढ़: उपतहसील कोसीर के नजदीक ग्राम पंचायत सिलयारी
के एक घर में आग लगने से घर का पूरा सामान जल गया। चौथलाल नट परिवार के साथ घर पर सो रहे थे। बुधवार रात तकरीबन 3 बजे घर की छत में अचानक आग की लपटें दिखने लगी। यह देखकर घरवालों में अफरा तफरी मच गई।

बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला गया। तेज हवा के चलते आग तेजी से बढ़ते हुए चौथलाल के भाई हिरदे और करन के घर तक भी पहुंच गई और देखते ही देखते आग की लपटों में घर का सामान टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखा, बाइक, सोने चांदी के जेवरात, घर में रखे नकदी, जरूरी दस्तावेज जलकर खाक हो गए।
परिवार वालों ने बताया कि वो गहरी नींद में थे, आग लगने की वजह उनकी समझ में नहीं आई है। बता दें कि चौथलाल, हिरदे, करन नट समुदाय से आते हैं, जो गांव गांव जाकर खेल तमाशा दिखाकर गुजर बसर करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में डंगचघा के नाम से लोग जानते हैं और ये लगभग 13 वर्षों से सिलयारी गांव में निवास कर रहे हैं।
- पीड़ित पर ही भारी पड़ा “देवता का ‘न्याय’शिकायत वापस ली, फिर भी बना दिया आरोपी!प्रधान आरक्षक केशव प्रसाद देवता की ‘विवेचना’ पर उठे गंभीर सवाल.. - August 2, 2026
- सारंगढ़:बुजुर्गों के आशीर्वाद संग सेवा का संकल्प, वृद्धाश्रम में सम्मान व वृक्षारोपण… - August 2, 2026
- सारंगढ़:53 बेटियों को मिली उड़ान, नि:शुल्क साइकिल पाकर खिले छात्राओं के चेहरे… - August 2, 2026




