सरगुजा। जिले के वाटरफॉल में बड़ी घटना हुई है. लिब्रा वाटरफॉल में नहाने के दौरान युवती की पानी में डूबने से मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि युवती परिजनों के साथ पिकनिक बनाने गई थी. इस दौरान हादसे में उसकी जान चली गई. यह मामला दारिमा थाना क्षेत्र का है.
जानकरी के अनुसार, अंबिकापुर शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर लिब्रा वाटरफॉल में नमना गांव से एक परिवार पिकनिक बनाने गया था. इस दौरान 18 वर्षीय युवती लिब्रा वाटरफॉल में नहाने गई. नहाते हुए युवती गहरे पानी में डूब गई. ग्रामीणों की मदद से उसे वाटरफॉल से निकाला गया और आनन फानन में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले में दारिमा थाना पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- नंदा चौक में बढ़ी सुविधा, नपाध्यक्ष सोनी बंजारे ने दी एयरपोर्ट चेयर… - October 7, 2026
- खेल से जीवन की सीख लेकर आगे बढ़ें युवा: संजय भूषण पाण्डेय… - October 7, 2026
- सक्ती के खेमलाल खटर्जी को राष्ट्रीय सम्मान, बने ‘नेशनल चेंजमेकर’.. - October 7, 2026
