रायपुर। राजधानी में आमजनता के स्वस्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर बड़ी कार्रवाई हुई है. भारतीय मानक ब्यूरो की टीम ने शहर में धड़ल्ले से चल रहे अमानक बोतल में बंद पानी के गोरख धंधे पर छापेमार कार्रवाई की है. इस कार्रवाई में भारी मात्रा में अमानक पानी बोतल और स्टीकर टीम ने जब्त किया है.
राजधानी में धड़ल्ले से घटिया किस्म की पानी बोतल में बंद कर गोरख धंधा जोरों से चलाया जा रहा था. इसकी सूचना पर भारतीय मानक ब्यूरो की टीम ने छोटापारा इलाके में छापेमारी की. छापेमारी में अमानक पानी बोतल और स्टीकर बड़ी संख्या में जब्त कर सील किया गया. बताया जा रहा ही कि छोटापारा निवासी सैफ मेनन अमानक पानी बोतल की सप्लाई कर रहा था. जिसे गिरफ्तार किया गया है. जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

भारतीय मानक ब्यूरो के अधिकारी ने बताया कि इस अपराध के तहत आरोपी को 2 लाख रूपये का जुर्माना के साथ 6 माह की सजा हो सकती है।
- अगले 5 दिन आफत की बारिश! 16 से 20 जून तक इन राज्यों में मौसम विभाग का भयंकर अलर्ट, चलने वाली हैं तूफानी हवाएं… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ सरकार ने मॉनसून से पहले दूर-दराज़ के अबूझमाड़ इलाके में राशन का स्टॉक जमा कर लिया है… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ : युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में… - June 16, 2026

