धमतरी. जिले में फिर एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई. रेत से भरे ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई. घटना की जानकारी लगते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया.
सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है. मिली जानकारी के अनुसार छुही निवासी जगन्नाथ ध्रुव सलोनी से अपने घर वापस लौट रहा था, तभी रेत से भरे ट्रक ने उसको चपेट में ले लिया और मौके पर युवक की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. फिलहाल केरेगांव पुलिस मामले की जांच कर रही है

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:जल जीवन मिशन में बड़ी कार्रवाई: 7 गांवों के ठेकेदारों के ठेके निरस्त… - June 26, 2026
- सारंगढ़:कुपोषण के खिलाफ कलेक्टर का बड़ा अभियान, आंगनबाड़ी पहुंचकर माताओं को दिया सुपोषण का मंत्र… - June 26, 2026
- सारंगढ़:सुशासन तिहार बना जनसेवा का सशक्त माध्यम, 417 जरूरतमंदों को मिला सीधा लाभ… - June 26, 2026


