रायपुर : सरकारी नौकरी लगवाने और स्थानांतरण कराने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले आदित्य मोहन पंडा और संतराम यादव को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी आदित्य खुद को गृहमंत्री का निजी सहायक बताकर लोगों पर प्रभाव जमाता था, जबकि संतराम भी प्रभावशाली लोगों से संपर्क होने का दावा कर नौकरी लगवाने का झांसा देता था। पुलिस के अनुसार, दोनों ने अब तक करीब 15 लोगों से लगभग 25 लाख रुपये लेने की बात पूछताछ में स्वीकार की है।
ये है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, मामले की शिकायत बोस्टो तांडी ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आदित्य और संतराम ने उसे शासकीय नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था। आदित्य ने स्वयं को गृहमंत्री का निजी सहायक बताते हुए नौकरी लगवाने का दावा किया और इसके एवज में बोस्टो से 70 हजार रुपये लिए। रकम लेने के बाद भी नौकरी नहीं लगवाई गई। इसके बाद प्रार्थी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने प्रार्थी और अन्य गवाहों से पूछताछ की। जांच के दौरान आदित्य मोहन पंडा (23), निवासी कमल विहार, रायपुर और संतराम यादव (38), निवासी हिमालया हाइट्स, देवपुरी, रायपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
नौकरी के साथ स्थानांतरण कराने का भी झांसा
पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित नौकरी लगवाने के साथ ही सरकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण कराने का झांसा देकर भी लोगों से रकम लेते थे। पुलिस के अनुसार, अब तक करीब 15 लोगों से लगभग 25 लाख रुपये की ठगी किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर अन्य पीड़ितों और ठगी की रकम के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच जारी है।
- पेट में गैस की समस्या से हैं परेशान तो जानें वजह और छुटकारा पाने के उपाय… - October 7, 2026
- घर पर रखी लौकी से बनाएं एकदम बाजार जैसी क्रिस्पी कचौड़ी, नोट कर लें सिंपल होममेड रेसिपी… - October 7, 2026
- दृश्यम 3′ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, वर्ल्डवाइड 300 करोड़ पार, फुटेज में जाने चौथे दिन कमाई में गिरावट, फिर भी मजबूत पकड़… - October 7, 2026
