रायगढ़, राजीव गांधी शिक्षा मिशन रायगढ़ (समग्र शिक्षा) द्वारा विकास खण्ड के दूरस्थ क्षेत्रों से आये दिव्यांग बच्चों का परीक्षण विकास खण्ड स्त्रोत केन्द्र कार्यालय धरमजयगढ़ में किया गया। परीक्षण में रायगढ़ से आये डॉ.खुशबू साहू फिजियोथैरेपिस्ट एवं कु.प्रतिभा गवेल स्पीच थैरेपिस्ट के द्वारा 37 बच्चों को उनके समस्या के आधार पर आवश्यक सुझाव एवं भौतिक चिकित्सा कर उन्हे दैनिक जीवन में किस प्रकार अभ्यास कर उक्त समस्याओं को दूर करने हेतु रिसोर्स रूम में दिव्यांग बच्चों को अभ्यास कराया गया। उनके साथ आये पालकों को भी किस प्रकार अभ्यास से बच्चों को उक्त समस्या से निदान एवं उन्हे सामान्य दैनिक गतिविधि से जुडऩे एवं अपने शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास करने में आवश्यक सुझाव प्रदान किया गया। जिला कार्यालय से प्राप्त सहायक उपकरण जैसे-श्रवण यंत्र 06, ब्रेल कीट 01, ब्लाइंड स्टीक 01, एम.आर.कीट 02, व्हील चेयर 01, वाकर 02 तथा लो विजन कीट 01, दिव्यांग बच्चों को प्रदाय किया गया।
उक्त विकास खण्ड स्तरीय कार्यशाला में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एस.आर.सिदार, खण्ड समन्वयक एन.पी.बिशी, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एस.आर.सारथी, बी.आर.सी.लेखापाल आर.पी.यादव, समावेशी शिक्षा प्रभारी सत्यप्रकाश पैकरा, जतिन विश्वकर्मा, निलाम्बर राठिया, जगदीश प्रसाद साहू के द्वारा विशेष सहयोग एवं उक्त कार्यशाला में उपस्थित रहे।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
