तिरुअनंतपुरम: अब आप कचरे से कमाई कर सकते है। रुकिए हमारा मतलब कचरा बेचकर या खरीदकर नहीं बल्कि अलग तरह से कचरे आपके आय का जरिया बन सकता है। (Malinya Muktam Nava Kerlam Abhiyan) यह पूरा अभियान स्वच्छता से जुड़ा है जिसका मकसद शहर को साफ़ सुथरा रखना और लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है।
दरअसल केरल की सरकार लोगों द्वारा सड़कों और खुले सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने की समस्या को देखते हुए अब उन सभी लोगों को पुरस्कृत करने के लिए एक नई योजना लेकर आई है, जो इस तरह के कृत्यों की शिकायत करेंगे। लोग प्रत्येक शिकायत के लिए 2,500 रुपये तक अर्जित सकते है। यह प्रदेश को स्वेच्छा रखने कचरा मुक्त बनाने के लिए ‘मालिन्य मुक्तम नवा केरलम’ अभियान का हिस्सा है।
स्थानीय स्वशासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शारदा मुरलीधरन ने इस संबंध में एक ऑर्डर जारी किया, (Malinya Muktam Nava Kerlam Abhiyan) जिसमें आम लोगों को कूड़ेदान के बजाय सार्वजनिक स्थानों, निजी संपत्ति और जल निकायों में ठोस और तरल अपशिष्ट फेंके जाने की रिपोर्ट करने का सुझाव दिया गया है।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
