रायगढ़। रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लाक में बोर खनन करवाते समय अचानक हुए ब्लास्ट के बाद गाड़ी में आग लगने का मामला सामने आया है।

पुसौर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम त्रिभोना के पास कोणपाली के एक किसान शुक्रवार को अपने खेत में बोर खनन करवा रहा था इसी दोरान बोरवेल गाड़ी में अचानक लगी आग, जिससे केसिंग वाला गाड़ी ब्लास्ट के बाद क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक आग लगने से लोगों में मची अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। गांव के ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की मदद से कई घंटे बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि अवैध तरीके से बोर खनन का कार्य बोर एजेंट प्रभाकर गुप्ता निवासी सुट्पाली के द्वारा कोणपाली गांव में फकीर मेहर के खेत में करवाया जा रहा था इसी दोरान आज यह घटना घटित हो गई। एक अन्य जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों में जिला कलेक्टर द्वारा 30 जून तक बोर खनन पर प्रतिबंध लगाया गया उसके बावजूद बार खनन करने वाले चोरी छिपे मोटी कमाई करने की मंशा से धड़ाधड़ बोर खनन किया जा रहा है। आज हुई इस घटना से अनहोनी घटना घटित होनें से बच गई अन्यथा यहां जनहानि की भी घटना घटित हो सकती थी, इस बात से इंकार नही किया जा सकता है। पुसोर पुलिस को इस मामले में कडी कार्रवाई करने की आवश्यकता है, ताकि आने वाले दिनों में इस प्रकार बगैर परमिशन के अवेध तरीके से बोर खनन न हो सके।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




