सारंगढ़। माइनिंग विभाग के फिर एक बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है । वही प्राप्त जानकारी के अनुसार खनिज अधिकारी योगेंद्र सिंह सुबह अपने दल बल के साथ कटंगपाली की ओर रुख किए , जिसमें उन्होंने अवैध रूप से डोलोमाइट खनन कार्य में संचालित हो रहे दो पोकलेन को जप्त
किया है । वही बता दें कि जेसे ही सारंगढ़बिलाईगढ़ कलेक्टर का निर्देश खनिज अधिकारी योगेंद्र सिंह को मिली तो उन्होंने अवेध खनन पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर दी है । यह कार्यवाही सुबह-सुबह किया गया जिसमें कटंगपाली के एक अवेध खदान पर दो पोकलेन मशीन धड़के के साथ डोलोमाइट की खनन कर रहे थे , तभी माइनिंग विभाग ने जाकर छपामार कार्यवाही करके दोनों पोकलेन मशीन को जप्त किया है ।वैसे तो रायगढ़ जिला से अलग होकर सारंगढ़-बिलाईगढ़ नवीन जिला बन गया है और नए कलेक्टर भी सारंगढ़ में विराजमान हैं। सारंगह-बिलाईगढ़ जिला कलेक्टर द्वारा प्रभागा खनिज अधिकारी योगेंद्र सिंह को निर्देश दिया था कि जो भी अवेध रूप से खदान या परिवहन संचालित कर रहा है उस पर कार्यवाही करें । तभी योगेंद्र सिंह ने अपनी सूझबूझ ओर सतर्कता को बरकरार रखते हुए दो पोकलेन मशीन को जप्त कर लिया है ।

क्या कहते हैं खनिज अधिकारी योगेंद्र सिंह

खनिज अधिकारी ने बताया कि सारंगढ़ बिलाईजढ जिला कलेक्ट के निर्देश पर आज हमने कठगपाली क्षेत्र का निरीक्षण किया , जिसमें अवैध रूप से डोलोमाइट ख़नन कर रहे दो पोकलेन मशीन को जब्त किया जया है ओर साथ ही हमारी टीम बिलाईगद क्षेत्र में भी निरीक्षण करने पहुंचे हुए थे , जिसमें बिना रायल्टी पर्ची के परिवहन हो रही एक हाइवा को जब्त किया गया है । आगे हमारी जांच गुड़ेली , कठंगपपाली और बिलाईगढ़ पर रहेगी सभी पर हम नजर बनाए हुए हैं | फिर हाल आज की कार्यवाही में दो पोकलेन और एक हाइवा को जप्त किया जया है ओर आगे की जांच की जा रही है ।
- बंगाल जीत की खुशी में सारंगढ़ में फूटा जश्न: ढोल-नगाड़ों के साथ निकली विजय रैली, ‘झालमुड़ी’ से मनाया अनोखा उत्सव… - May 5, 2026
- सुशासन तिहार की गूंज धोबनी में: ‘अंतिम व्यक्ति तक योजना’ का संकल्प, मौके पर ही समस्याओं का समाधान… - May 5, 2026
- बंगाल में भाजपा की ‘ऐतिहासिक जीत’ पर गूंजा सारंगढ़: सुभाष जालान बोले—यह सिर्फ सत्ता नहीं, विचारधारा की निर्णायक विजय… - May 5, 2026
