सारंगढ़

सारंगढ़ को जिला बनाये जाने का स्वागत है लेकिन बिलाईगढ़ को मिलाने से जनता में है असंतोष : सांसद गोमती साय

जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। सांसद गोमती साय आज एक दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ वक्ता से हुई विशेष चर्चा में श्रीमती गोमती साय ने सारंगढ़ को अलग जिला बनाये जाने पर सरिया में व्याप्त असंतोष को लेकर कहा कि सारंगढ़ को जिला बनाये जाने का मैं स्वागत करती हु। निश्चगीत तौर पर जिला बनने का लाभ सारँगढ़वासियो को मिलेगा,लेकिन इस पर असंतोष भी है। सारंगढ़ के साथ एक और क्षेत्र बिलाईगढ़ को जोड़ा गया है। यह सारँगढ़वासियो के साथ अन्याय है। दो अलग अलग क्षेत्रो का विवाद खत्म करने में ही काफी समय लग जायेगा। ऐसा ही विवाद गौरेला पेंड्रा में भी देखने को मिल रहा है। जिला बना कर राज्य सरकार केवल खानापूर्ती कर रही है। सरकार को एक ही क्षेत्र को जिला घोषित करना चाहिए जिससे विवाद नही होगा और जनता के मन मे भी संतोष रहेगा। इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्त गुरूपाल भल्ला, श्रीकांत सोमवार, बरिष्ठ भाजपा पार्षद सुभाष पाण्डेय, पवन शर्मा, दिबेश सोलंकी सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *