सारंगढ़ बिलाईगढ़, 14 मई 2024/ पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी आईएएस श्री वासु जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिकेत साहू ने जिला निर्वाचन कार्यालय सारंगढ़ के परिसर में स्थित स्ट्रांग रूम के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी ने सीसीटीवी कैमरा के संचालन और रजिस्टर में आगंतुक अधिकारियों राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, प्रत्याशियों के विगत दिनों में किए गए निरीक्षण का अवलोकन किया।
अधिकारियों को परिसर का सुरक्षा कर रहे 33वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल केवंटी कांकेर के निरीक्षक श्री रमेश कुमार जाखड़ ने परिसर की ड्यूटी के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी एसडीओ विग्नेश कुमार भी उपस्थित थे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
