कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री, गृह, जेल एवं पंचायत मंत्री आज जिला पंचायत कबीरधाम पहुंचकर जिला पंचायत कबीरधाम के क्षेत्र क्रमांक 09 के सदस्य पद से अपना त्याग पत्र जिला पंचायत अध्यक्ष को दे दिया।

ज्ञात हो कि विजय शर्मा जिला पंचायत कबीरधाम के क्षेत्र क्रमांक 09 के सदस्य और सभापति थे। कवर्धा विधायक बनने के बाद वे छत्तीसगढ़ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, गृह, जेल एवं पंचायत मंत्री बनाए गए। इसलिए उन्होंने जिला पंचायत सदस्य से आज अपना त्याग पत्र दिया। त्याग पत्र देने के पहले विजय शर्मा अपने क्षेत्र के लोगो से मिलने पहुचें और जनता का आभार जताया।

तुकाराम चंद्रवंशी ने इस्तीफ़ा को नियम विरुद्ध बताया
इधर इस्तीफा को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी ने इस्तीफ़ा को नियम विरुद्ध बताया है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज अधिनियम में सदस्य को इस्तीफा देने का कोई प्रावधान नहीं है। इसके बावजूद डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस्तीफ़ा दिया है, जो किसी भी नियम में नहीं है।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
