सारंगढ़-बिलाईगढ़, 15 मई 2024/खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देश पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के इच्छुक बच्चों, खिलाड़ियों के लिए ग्रीष्मकालीन निःशुल्क खेल प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। यह 21 दिवसीय प्रशिक्षण खेलभांठा सारंगढ़ में 20 मई से 10 जून तक किया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर में बैडमिंटन, फुटबॉल, सॉफ्टबॉल, वालीबॉल, क्रिकेट खेल का प्रशिक्षण खेल विशेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा। इस निःशुल्क प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए खेल प्रभारी अधिकारी कौशल ठेठवार को 9977115799, खेल प्रशिक्षक राजाराम उरांव 8889110879 और मोहन कैवर्त को 9907911443 से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
