देश के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ का खतरा बना हुआ है। तूफान अगले 30 घंटे में भयानक रूप ले सकता है। गोवा, मुंबई, पोरबंदर में असर दिखेगा।

तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश के आसार हैं। बिपरजॉय की वजह से होने वाली बारिश से देश के पश्चिमी हिस्सों को फिलहाल भले ही गर्मी से राहत मिल जाए लेकिन हर किसी को इंतजार है मॉनसून का। मानसून की गुरुवार को केरल में एंट्री हो चुकी है।
इसके बाद 10 जून को ये महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश पहुंचेगा। इसके बाद 15 जून को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में दस्तक देगा। 20 जून को मॉनसून की एंट्री गुजरात और उत्तर प्रदेश में हो जाएगी जबकि 25 जून को मॉनसून एक्सप्रेस राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख पहुंच जाएगी। इसके 30 जून को दिल्ली, हरियाणा और पंजाब पहुंचने का अनुमान है
किस राज्य में कब पहुंचेगा मानसून?
किस राज्य में कब पहुंचेगा मानसून?
10 जून महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश
15 जून मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार
20 जून गुजरात, उत्तर प्रदेश
25 जून राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख
30 जून दिल्ली, हरियाणा, पंजाब
तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। चेन्नई क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र वेल्लोर के अनुसार सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 5.5 सेमी बारिश दर्ज की गई है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
