मोदी सरकार किसानों के लिए कई सारी योजनाएं चला रही है। किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए सरकार पीएम किसान योजना चला रही है। किसानों को पीएम किसान योजना के तहत जल्द 14वीं किश्त दी जानी है।

सरकार किसानों को बिजनेस शुरू करने के लिए भी पैसा देती है। सरकार किसानों को 15 लाख रुपये तक बिजनेस शुरू करने के लिए देती है। यहां आपको बता रहे हैं कि आप कैसे सरकार की योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं। किसानों को बिजनेस करने के लिए मिलती है आर्थिक मदद किसानों को FPO योजना के तहत 15 लाख रुपये दिये जाते हैं।
इस योजना के तहत किसानों को नया एग्रीकल्चर से जुड़ा कारोबार करने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस योजना का उठआने के लिए 11 किसानों को मिलता एक संस्था बनानी होगी। इसमें किसानों को एग्रीकल्चर से जुड़े टूल्स, फर्टिलाइजर, बीज और दवाएं खरीदने में भी मदद मिलेगी। सरकार की योजना के तहत सिर्फ फॉर्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन को 15 लाख रुपये दिए जाएंगे।
यहां करना होगा आवेदन सबसे पहले राष्ट्रीय कृषि बाजार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर FPO का ऑप्शन दिया होगा, उस पर क्लिक करें। यहां रजिस्ट्रेश फॉर्म पर क्लिक करें और इस फॉर्म में दी गई सभी जानकारियां भरें। इसके बाद कैंसिल चेक और आईडी प्रूफ को स्कैन करके अपलोड कर दें।
फॉर्म को सबमिट कर दें। यहां करना होगा लॉगिन राष्ट्रीय कृषि बाजार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां पर एफपीओ पर क्लिक करें। आपका लॉगिन फॉर्म खुल जाएगा।
यहां अपना यूजरनेम पासवर्ड और कैप्चा कोड डालें और लॉगिन कर दें। सरकार का टारगेट सरकार ने साल 2023-24 तक 10,000 एफपीओ का गठन करने का टारगेट रखा है। सरकार की योजना किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत करना है। उनकी पैदावार की उत्पादकता बढ़ाना है। सरकार उसी दिशा में बड़े कदम उठा रही है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
