उत्तराखंड के काशीपुर में एक नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के साथ ही धर्मांतरण को लेकर दबाव बनाने का मामला सामने आया है। काशीपुर में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी नाबालिग बेटी के साथ एक युवक पर दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रुपये मांगने का आरोप लगाया है।

परिजनों ने आरोपी पर धर्मांतरण के लिए भी दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चांदपुर निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ग्राम प्रतापपुर निवासी युवक उसकी गैर मौजूदगी में उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता है। आरोप है कि युवक उसकी पुत्री पर धर्मांतरण के लिए भी दबाव बनाता है। आरोपी युवक उनकी बेटी की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे भी ऐंठ चुका है। परिजनों का आरोपी है आरोपी युवक ने उनकी बेटी को बैंगलोर भेजने को कहा। जिसमें नाबालिग से शादी करने की बात कह रहा था। इसके साथ ही ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी भी देने का आरोप है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
