शौच के लिए गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,5 युवकों ने बनाया हवस का शिकार….
स्थानीय थाना क्षेत्र के नौहट्टा पंचायत के एक गांव के बधार में सोमवार की रात शौच के लिए गई एक किशोरी के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
घर लौटने के बाद किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी तब मंगलवार काे प्राथमिकी हुई। पुलिस पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल सासाराम ले गई है।
पीड़ित किशोरी की मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी
आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है। नौहट्टा थाना में पीड़ित किशोरी की विधवा मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि गांव में बरात आई हुई थी। किशोरी अपनी कुछ सहेली के साथ बरात देखने गई गई थी। रात में वह शौच करने के लिए सड़क किनारे खेत में गई तभी बंशी यादव, संतोष यादव, प्रदीप यादव व चंदीप यादव नामक युवक किशोरी का मुंह बांधकर गांव के बधार में ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला
किशोरी जब देर रात घर पहुंची तो घटना से संबंधित सारी बात अपनी मां को बताई। इस शर्मनाक घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
बता दें कि नौहट्टा थाना क्षेत्र में एक माह के अंदर दुष्कर्म की यह तीसरी घटना है। इस शर्मनाक घटना के बाद पूरे गांव में तनाव व्याप्त है।
