रायगढ़। दोपहर कोतवाली पुलिस की टाउन पेट्रोलिंग द्वारा मुखबीर सूचना पर रेलवे स्टेशन गंधरी पुलिया के पास एक युवक को चोरी गई नैस्ट्रो स्कूटी के साथ पकड़ा गया है । पकड़े गए युवक अपना नाम *बलराम साहू पिता जगमोहन साहू उम्र 25 वर्ष निवासी सोनमुड़ा काली मंदिर के पास रायगढ़ थाना जूटमिल* बताया कि उसने बीते 2 जून की रात्रि करीब 11:30 बजे गांधी गंज रोड किनारे खड़ी स्कूटी को चोरी कर घर में छिपा रखा था जिसे आज चलाते वक्त पकड़ा गया ।

चोरी नैस्ट्रो स्कूटी CG 10 AN 0127 के संबंध में कल 3 जून को थाना कोतवाली रायगढ़ में नगर पंचायत बाराद्वारा वार्ड क्रमांक 02 बाजार पारा जिला सक्ती में रहने वाले तुषार यादव ने बताया कि 02 जून को अपने परिचित की नैस्ट्रो स्कूटी मांग कर सक्ती से रायगढ़ राष्ट्रीय रामायण महोत्सव देखने आया था, रात्रि में स्कूटी गांधी गंज खड़ी कर रेलवे स्टेशन की ओर गया और आधा घंटा बाद वापस आकर देखा तो स्कूटी को कोई चोरी कर ले गया था । चोरी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपी पर *धारा 379 आईपीसी* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर माल मुलजिम पतासाजी किया जा रहा था कि आज दोपहर नगर कोतवाल शनिप रात्रे को उनके सक्रिय मुखबिर से संदेही वाहन चोर का सूचना मिला और कोतवाली स्टाफ को वाहन चोर को पकड़ने में सफलता मिली । चोरी गई *नैस्ट्रो स्कूटी CG 10 AN- 0127 कीमत ₹40,000 की शीघ्र बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी* में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, प्रधान आरक्षक विक्रम चौरसिया, दिलीप भानु, आरक्षक जगन्नाथ साहू एवं गणेश पैकरा की अहम भूमिका रही है ।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
