सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस टक्कर से बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं साथ में बैठे दो युवक घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज जारी है। हादसा टुण्डरी गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक पर सवार बिलाईगढ़ जनपद पंचायत सभापति कमलेश साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आस-पास मौजूद लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को इसकी सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि, मृतक कमलेश साहू बिलाईगढ़ जनपद पंचायत में सहकारिता विभाग के सभापति थे। देर रात वह अपने दोस्तों के साथ बाइक से जा रहे थे इस दौरान हादसे का शिकार हो गए।
- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
