रायगढ़। थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर आवास मेडिकल कॉलेज के पास किराये मकान में रहने वाली युवती की सिम्स अस्पताल बिलासपुर में 8 मार्च को इलाज दौरान संदिग्ध मौत हुई थी । थाना सरकण्डा, बिलासपुर से मर्ग डायरी अग्रिम जांच के लिये थाना चक्रधरनगर को प्राप्त हुआ । जांच में मृतिका के परिजनों से कथन लेकर जांच किया गया जिसमें परिजन बताए कि युवती को अविवाहित बताकर उसके साथ रिलेशनशिप में रहने वाले *दानिश खान उर्फ समीर हसन पिता जमाल खान उम्र 27 वर्ष निवासी इंदिरा नगर रायगढ़ थाना कोतवाली* द्वारा युवती को गर्भपात के लिए असुरक्षित तरीके से दवाई खिलाने से युवती की तबीयत बिगड़ी और ईलाज दौरान उसकी असमय मौत हुई है । मर्ग जांच में आरोपी दानिश खान उर्फ समीर हसन द्वारा जानबूझकर गर्भपात के लिए अज्ञात दवा खिलाने से ईलाज दौरान युवती की मृत्यु होना पाए जाने से थाना चक्रधरनगर में 29 मई को आरोपी पर गैर इरादतन हत्या (धारा 304 आईपीसी) का अपराध पंजीबद्ध किया गया । मामला संवेदनशील होने से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर सीएसपी रायगढ़ अभिनव उपाध्याय द्वारा मामले की डायरी अपने हस्ते लिया गया ।

अनुसंधानकर्ता अधिकारी सीएसपी रायगढ़ के नेतृत्व में थाना प्रभारी चक्रधर नगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, उपनिरीक्षक जीपी बंजारे एवं हमराह स्टाफ द्वारा कल आरोपी के घर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया । जांच में मृतिका एवं आरोपी के कॉल रिकॉर्ड व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य की जब्ती कर आरोपी की विधिवत गिरफ्तारी करते हुए आज रिमांड पर भेजा गया जहां आरोपी का जेल वारंट जारी होने पर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपी को जिला जेल दाखिल किया गया है ।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
