रायगढ़: 1 से 3 जून तक रायगढ़ के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव होगा। कार्यक्रम में जनता का प्रवेश नि:शुल्क होगा। इसके लिए किसी पास की जरूरत नहीं होगी। सत्तीगुड़ी चौक की ओर से कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश कर सकते हैं। वाहन पार्किंग के लिए भी अलग से व्यवस्था रहेगी। फोर व्हीलर पार्किंग की व्यवस्था गर्ल्स कॉलेज परिसर, गांधी गंज में है। वहीं टू व्हीलर पार्किंग की व्यवस्था सेवा कुंज परिसर के पास, हंडी चौक में रहेगी।

कार्यक्रम के रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि महोत्सव में विशेष रूप से अरण्यकांड पर केंद्रित रामायण गाथा की प्रस्तुति होंगी। मान्यता है कि भगवान श्री राम अपने वनवास काल के दौरान ज्यादातर समय छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य में बिताए
थे। महोत्सव में देश विदेश के कलाकार आकर्षक स्वरूप में रामगाथा का मंचन करेंगे। तीन दिवसीय इस वृहद आयोजन में प्रतिदिन राष्ट्रीय स्तर के बड़े कलाकारों की प्रस्तुतियां भी होंगी। 1 जून को इंडियन आइडल फेम शंमुख प्रिया और सारेगामा फेम शरद शर्मा शिरकत करेंगे, वहीं 2 जून को मशहूर गायक बाबा हंसराज रघुवंशी और लखबीर सिंह लक्खा की संगीतमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 3 जून को लोकप्रिय भजन गायिका मैथिली ठाकुर और देश के मशहूर कवि कुमार विश्वास की प्रस्तुति से रामभक्ति की धारा बहेगी।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
