रायगढ़ । धरमजयगढ़ थानाक्षेत्र के ग्राम आमापाली में रहने वाले शुभम सोनी पिता गणेश प्रसाद सोनी (21 साल) को छद्म नाम से बनाये गये आईडी से बच्चों से संबंधित पोर्नोग्राफी कंटेट सोशल मीडिया पर अपलोड कर शेयर करने के अपराध में धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा आईटी एक्ट की धारा 67(ख) में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
थाना धरमजयगढ़ को सायबर सेल रायगढ़ से सायबर टीप लाइन जांच के लिये प्राप्त हुआ था । विदित हो कि एसएसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा सायबर टीप लाइन की जांच के लिये निरीक्षक आर.एस. नेताम को नियुक्त किया गया है जिनके द्वारा एनसीआरबी शाखा नई दिल्ली द्वारा प्रेषित धरमजयगढ़ थाने को प्राप्त सायबर टीप लाइन की जांच पर दिनांक 10-08-2022 को मोबाईल नंबर 787952XXXX के धारक शुभम सोनी द्वारा बच्चों से संबंधि अवांछनीय कंटेट शेयर करना पाये जाने से थाना धरमजयगढ़ के आईटी एक्ट के अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए धरमजयगढ़ स्टाफ के साथ रात्रि दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया जिसे आज आईटी एक्ट के अजमानतीय अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
