कोसीर। ग्राम दहीदा में नवनिर्मित जैतखाम के लोकार्पण एवं तीन दिवसीय जयंती समारोह के अवसर पर विधायक श्रीमती उतरी जांगड़े बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई इस अवसर पर उनके आगमन पर सर्वप्रथम ग्राम वासियों ने आरती पूजन कर स्वागत अभिनंदन किया तत्पश्चात विधायक उतरी जांगड़े विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े, छेदु राम साहू,मुकेश भारद्वाज सहस राम जांगड़े ने परिक्रमा कर परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी को नमन करते हुए जय कारे लगाए ओर विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े ने जैतखाम में चढ़ाकर जैतखाम का लोकार्पण किया तत्पश्चात समस्त अतिथियों ने जैत खाम में मत्था टेक आशीर्वाद लेकर मंगल कामना की इसी कड़ी में अतिथियों का ग्राम वासियों ने पुष्प हार से स्वागत किया कार्यक्रम को उत्तरी जांगड़े ने संबोधित करते हुए कहा कि बड़े खुशी की बात है कि आपके गांव में जैतखाम निर्माण कर परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की स्थापना कर रहे हैं बाबा अवश्य आप सब की मनोकामना पूर्ण करेंगे, मै सभी को बधाई ओर शुभकामना देती हूं साथ ही इस अवसर पर एक बात कहना चाहूंगी कि आज प्रदेश में हमारी कांग्रेस सरकार बढ़िया काम कर रही है और सभी वर्ग का विकास हो रहा है आप सब के आशीर्वाद से मैं विधायक बनी थी ओर आज सारंगढ़ जिला बन गया है जहां सभी कार्य हो रहे हैं भविष्य में स्कूल कॉलेज हॉस्पिटल बनेंगे जिससे हमारे बच्चों को लाभ मिलेगा साथ ही आप सभी से में निवेदन करती हूं कि अपने बच्चे को अवश्य पढ़ाएं ताकि वे आगे चलकर कलेक्टर एसपी विधायक बने समाज को आगे बढ़ाने के लिए परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग का अनुकरण अवश्य करें इस अवसर पर प्रमुख रूप से जीवन लाल खूंट,दशरथ जांगड़े, छेदु राम मनहर,कनीराम खूंट, वर्तमान सरपंच दिलीप सिंह सिदार पूर्व सरपंच निमल भारद्वाज सहस राम जांगड़े,संताष साहू पंच चतु सिंह,बचाऊ बनज जानकीलाल दिनश खुटे एवं बड़ी संख्या में समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
- सरसीवां में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, नमामि भारतम् में दिखी राष्ट्रभक्ति… - September 25, 2026
- प्लास्टिक मुक्त सारंगढ़ की मुहिम तेज, बारिश में भी सड़क पर उतरी नपा की टीम… - September 25, 2026
