सारंगढ़। सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम छिंद में पति, सास ओर ससुर ने पत्नी के चरित्र पर शंका करने ओर शराब बनाने के लिये निर्देश देने पर बात नही मानने पर गाली गलोच कर लकड़ी से मारपीट किया। इस मारपीट मे पत्नी को हाथ, बांह, घुटना, कंधा में चोट लगकर खुन निकल गया। पत्नी संतोषी की शिकायत पर सारंगढ़ कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति चंद्रशेखर लहरे, सास बिन्द्रा बाई लहरे, ससुर कन्हेया लहरे के खिलाफ भादवि 294,506,323,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। इस संबंध में प्रार्थी संताषी लहर न बताया कि वह ग्राम छिंद की रहने वाली है उसकी शादी 2013 में छिंद के चंन्द्रशेखर लहरे क साथ सामाजिक रिति रिवाज से हुई है उनके दामपत्य जीवन में एक लडकी ओर एक लडका है संताषी के पति चंद्रशखर लहरे पिता कन्हैया लहरे आये दिन सरिता को चरित्र शंका व शराब बनाने के लिये दबाव देता था। आज दिनांक 19.05.23 को रात्रि करीब 08:30 बजे मारपीट कर घर से निकल भाग कहते हुये मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देते हुये घर के दरवाजा के पास गली में संताषी को हाथ मुक्का व लकडी के फाली से मारपीट किया। उस समय सरिता की सास बिन्द्रा बाई लहरे, उसक ससुर कन्हेया लहरे के द्वारा अश्लील गाली गलोच कर संतोषी के पति को उक्सा रहे थे इसी कारण मुझे मेरे पति मारपीट किया जिससे संतोषी के हाथ, बांह, घुटना, कंधा में चोट लगकर खुन निकल गया। पत्नी संतोषी लहर की शिकायत पर सारंगढ़ कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति चंद्रशेखर लहरे, सास बिन्द्रा बाई लहरे, ससुर कन्हेया लहरे के खिलाफ भादवि 294,506,323,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया हे।

- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
- सरसीवां में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, नमामि भारतम् में दिखी राष्ट्रभक्ति… - September 25, 2026
- प्लास्टिक मुक्त सारंगढ़ की मुहिम तेज, बारिश में भी सड़क पर उतरी नपा की टीम… - September 25, 2026
