सारंगढ़। नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में चोरो ने फिर जमकर उत्पात मचाया है। कोसीर थानांतर्गत ग्राम भाठागांव में स्वास्थ केन्द्र के बाबू के मकान मे पोने चार लाख रूपये की चोरी को अंजाम दिया है। इन घटनाओ से ज्ञात हो रहा है कि सारंगढ़ अंचल मे चोर सक्रिय और और पुलिस पस्त हो गई है। इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार घनश्याम सुमन पिता स्व. श्री रामदास सुमन ग्राम भांठागांव पो. कोसीर तह जिला सारंगढ बिलाईगढ छ0ग0 का निवासी है वह दिनांक 08.05.23 से दिनांक 18.05.23 तक अपने घर को बंद कर अपने दीदी के घर में मेहमान के तौर पर गया था दिनांक 18.05.23 लगभग शाम 06 बजे के आसपास अपने घर वापस आया तो देखा कि घर सामने मेन गेट में ताला को खोलकर वह जब अंदर आया तब उसने देखा कि हाल में लगे ताला टूटा हुआ था तब मै अपने रूम में जाकर देखा तो उसके दोनो अलमारी टूटा हुआ एवं लाकर भी टूटा हुआ जो कि लाकर अंदर रखे उसके पिताजी का पुराने इस्तेमाली सोने का अंगुठी जिसमें अंग्रेजी मे लिखा हुआ है जिसका वजन करीब एक तोला लगभग एवं पुरानी चांदी का पैर मे पहनने वाली 03 नग सांटी जिसकी वजन लगभग 1000 ग्राम एवं मेरे पत्नि की पैर में पहनने वाली पायल 03 नग सेट एवं गले में पहनने वाली सोने की लाकेट तथा पैर की बिछिया 06 नग ओर शादी में मिला हुआ लिफाफा 60 नग जिसमें नगद लगभग 20 हजार तथा घर में रखे नगद 210000/ रू (दो लाख दस हजार रूपये) कल योग नगद 2,30,000ज्जेलरी 1,40,000(एक लाख चालीस हजार रूपये ) कुल 3,70,000( तीन लाख सत्तर हजार रूपये ) अज्ञात चोरो द्वारा चोरी करके ले गया है। प्रार्थी घनश्याम सुमन ग्रा. भांठागांव, पो. कोसीर सारंगढ के आवेदन पर कोसीर पुलिस ने अपराध धारा 457,380 भा0द0वि0 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया है।

- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
- रोजगार मेले में 52 युवाओं का चयन, 212 पदों पर भर्ती का अवसर… - September 25, 2026
- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
