सारंगढ़: संविदा कर्मियों ने राज्य सरकार पर लगाया वादा खिलाफ़ी का आरोप….
सारंगढ़: छग सर्वविभागीय संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले राज्य के सभी विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारी साढ़े चार साल बाद भी जन घोषणा पत्र में करने को गैर लोकतांत्रिक बताते हुए तत्काल नियमितीकरण के वादे को पूरा करने 16 मई को जांजगीर चापा के शिवरीनारायण से संविदा नियमिति करण रथयात्रा निकलकर शुक्रवार को सारंगढ़ पहुंची। यह रथ 33 जिलों में सरकार के चुनाव के पहले किए हुए वादे को पूरा करने कलेक्टर को ज्ञापन सौँपेंगे।
यात्रा का नेतृत्व महासंघ के प्रांताध्यक्ष कौशलेश तिवारी सहित कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, महासचिव श्रीकांत लास्कर, प्रांतीय संगठन मंत्री ताकेश्वर साहू, अजय क्षत्रिय व अन्य सदस्यों ने किया। सारंगढ़ में रथयात्रियों का संविदा कर्मियों ने जोरदार स्वागत किया। जिला सचिव नवीन सतपथी कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी मेहनत की। कार्यक्रम को समर्थन
के लिए फेडरेशन से शैलेष यादव, संतोष दुबे ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
वहीं आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य जेपी तिवारी, जिला अध्यक्ष अजय कुर्रे व जिला कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित होकर समर्थन दिए। तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी वादे को याद दिलाया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, जनपद, कृषि, बीआरसी विभाग से ईश्वर दिनकर, कुमारी साहू, दयाशंकर श्रीवास, गोकुल, अशोक निराला, अजय लहरे, पुष्पा साव, अशोक बंजारे, भावना दुबे समेत जिले के सभी विभागों के संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।
